Tuesday, January 1, 2013

क्यों लड़कियों के ड्रेस के पीछे पड़े हो अपनी सोच सुधारो

एक नेता का स्कूल ड्रेस में स्कर्ट को लेकर बयान आया है कि इसे बंद करना चाहिए। पता नहीं कब तक ड्रेस कोड ओर कपड़ों को लेकर बयानबाज़ी होगी। 

अरे क्यों लड़कियों के ड्रेस के पीछे पड़े हो अपनी सोच सुधारो। 
वो साड़ी पहने या सूट तुम अपनी सोच सुधारो।
वो जीन्स पहने या स्कर्ट तुम अपनी सोच सुधारो।
वो लो वेस्ट जीन्स पहने या मिनी स्कर्ट तुम अपनी सोच सुधारो।

अरे कम से कम लड़कियों ने तरक्की तो की, साड़ी सूट के साथ साथ जीन्स टॉप स्कर्ट मिनी स्कर्ट और बहुत सारे नए ज़माने के ड्रेस पहने। लड़कियों ने गर्मी है तो उसके हिसाब से, सर्दी है तो उसके हिसाब से कपडे पहने लेकिन तुम तो सदियों से कुरता पायजामा पेंट शर्त सूट वूट में ही घुसे रहे। 

अरे तुम भी हाफ पेंट सेंडो बनियान में पधारो।
क्यों लड़कियों के ड्रेस के पीछे पड़े हो अपनी सोच सुधारो।