Friday, July 22, 2011

"I HATE POLITICS" ये डायलोग सुनने को बहुत मिलता है

"I HATE POLITICS" ये डायलोग सुनने को बहुत मिलता है, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम जो भी करते हैं उन पर पोलिटिक्स का असर होता है, खाने की चीज़ शुद्द है या नहीं, पीने का पानी साफ़ है या नहीं, हवा साफ़ है नहीं, बच्चे का भविष्य सुरक्षित है या नहीं, एक्सिडेंट से मरना है या बम धमाके से, मेहनत का फल मिलेगा या नहीं, अपराधी को सजा मिलेगी या नहीं, महिलाओं पर अत्याचार होंगे या नहीं, साम्प्रदायिक दंगे होंगे या नहीं, किसान आत्महत्या करेंगे या नहीं, बाल मजदूरी होगी या नहीं, सरकारी अस्पताल में इलाज होगा या नहीं ... ये बहुत कुछ पोलिटिक्स से तय होता है... So Please .

ये जरूरी नहीं की पोलिटिक्स में आ ही जाईये या इसमें उलझिए, बात सिर्फ इतनी है की अगर हर आदमी hate करेगा तो भ्रष्ट लोग ऐश करेंगे, जैसा की हमेशा करते आये हैं. गर आप दूर भागना चाहते हैं तो ठीक है मत आईये, हमें अपना काम ठीक से करना चाहिए लेकिन गलत अफवाहे नहीं फैलानी चाहिए, खुद वोते कीजिये अपने अधिकारों को जानिए ओर दूसरों को बताईये.